Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2023

नवागत जिलाधिकारी से चेयरमैन प्रतिनिधि नूरूज्जमा व सदस्यों ने किया भेंट

मगहर की समस्याओं से कराया अवगत संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी बृहस्पतिवार को नवागत जिलाधिकारी से भेंट कर बुक्के देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान नूरूज्जमा अंसारी एवं सदस्यों ने नगर पंचायत मगहर के समस्याओं को जिलाधिकारी से अवगत कराया। उन्होंने दिये गये पत्र में कहा है कि नगर पंचायत मगहर में विद्युत सब स्टेशन बनाये जाने के लिए जमीन चिन्हित किया गया है। जो राजस्व अभिलेख में खेल का मैदान दर्ज है। नगर में आये दिन फाल्ट होता रहता है। जिससे नगर की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनहित को देखते हुए नगर पंचायत मगहर में विद्युत सब स्टेशन बनाया जाना आवश्यक है। जिससे आये दिन विद्युत फाल्ट की समस्या से नगर की जनता को निजात मिल सकें। उन्होने कहा है कि नगर पालिका खलीलाबाद द्वारा नगर पंचायत मगहर के क्षेत्र में प्रतिदिन कूड़ा गिराया जाता है। जिसके लिए बार-बार मना करने के बाद भी कूड़ा नगर पंचायत मगहर में गिराया जा रहा है। जिसे रोका जाना आवश्यक है। बिजली विभाग द्वारा नगर में लगे समस्त स्ट्रीट लाईट को एलईडी लाईट में परिवर्तित कर दिया गया है इसके उपरान्त बिजली विभाग द्वा

मगहर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एमएलसी सुभाष युदवंश मुख्य अतिथि के रूप में रहे उपस्थित संतकबीरनगर। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अनवरी बेगम ने किया। मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश का अध्यक्ष प्रतिनिधि नूरूज्जमा अंसारी ने अंग वस्त्र एवं बैच लगाकर स्वागत किया। नगर पंचायत मगहर में विद्युत सब स्टेशन बनाये जाने को लेकर अध्यक्ष अनवरी बेगम ने मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश को पत्र सौपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश और संचालन प्रदीप गुप्ता ने किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जगरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों ने अपने प्राणों को बलि देकर हमे आजादी दिलाई है। उन सपूतों के सम्मान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश के ग्रामीण अंचलों से मिट्टी और शहरी क्षेत्रों से चावल एकत्रित करने के मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आह्वाहन किया है। प्रभात फेरी के दौरान एमएलसी सुभाष यदुवंश

पुनः भाजपा के जिलाध्यक्ष बनें जगदम्बा लाल

  मगहर कार्यक्रम में जानकारी होते ही खुशियों से झूम उठे भाजपाई, हुआ स्वागत संतकबीरनगर। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जारी किये गये भाजपा जिलाध्यक्षों के सूची में जनपद संतकबीरनगर में जगदम्बा लाल श्रीवास्तव पर विश्वास जताते हुए पुनः जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को जिले का कमान सौपा है। यह जानकारी होते ही भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को बधाई देने का ताता लगा रहा। अब आगामी लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के कंधो पर है। नगर पंचायत मगहर कार्यालय में चल रहे कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी सुभाष यदुवंश को जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को बुक्के देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत मगहर अध्यक्षा अनवरी बेगम ने खुशी का इजहार करते हुए जिलाध्यक्ष का स्वागत किये। उपस्थित भाजपाईयों ने नारा लगाते हुए जिलाध्यक्ष का स्वागत किये।