Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2021

नाराज होकर घर से भाग कर नई दिल्ली पहुँची दो बच्चियों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द

  संतकबीरनगर। उ0नि0 बलराम पाण्डेय थाना को0 खलीलाबाद द्वारा गत 02, फरवरी को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत सहसरावं माफी की 02 बच्चियाँ प्रीती (उम्र 17 वर्ष) और आँचल ( उम्र 10 वर्ष) अपने घर से माँ से किसी बात को लेकर नाराज होकर किसी तहर नई दिल्ली पहुँच गयी थी। जिनको उ0नि0 बलराम पाण्डेय व म0का0 रिंकी यादव, म0का0 प्रियंका सिंह के अथक प्रयासों व परिवहन विभाग के सहयोग से बृहस्पतिवार को सकुशल बरामद करते हुए समझा बुझाकर उनकी माँ बिट्टू देवी पत्नी चैथी राम व परिजनों के सुपुर्द किया गया।

आत्महत्या करने जा रही युवती को परिजनों को किया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक द्वारा डॉ0 शालिनी सिंह व हमराहियों को 2000रु0 के नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित संतकबीरनगर। प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह मय हमराह म0का0 शिवानी सिंह व म0का0 शिवांगी सिंह के चेकिंग एण्टीरोमियो, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में भ्रमणशील रहने के दौरान मेंहदावल बाईपास के पास 17 वर्ष की एक लड़की अकेले संदिग्ध अवस्था में धूमते हुए नजर आयी जिससे पूछताछ की गयी तो पता चला कि युवती अपने घर से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रही थी। इस बात पर तत्काल महिला थाना प्रभारी मय हमराही के साथ तत्काल युवती को समझा बुझा कर युवती के परिजनो को सूचित करते हुए उन्हे सुपुर्द किया गया। प्रभारी महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह, म0का0 शिवानी सिंह, म0का0 शिवांगी सिंह के इस प्रशंसनीय कार्य को मीडिया एवं जनता के व्यक्तियों द्वारा अत्यन्त सराहना करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा व्यक्त की गयी। इस सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ0 शालिनी सिंह को 1000 रु0 के नकद पुरस्कार व म0का0 शिवानी सिंह व म0का0 शिवांगी सिंह क

प्रभारी यातायात व स्काउट के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा का पम्पलेट बांट कर किया गया जागरूक

  संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र पर्यवेक्षण में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के दृष्टिगत को यातायात नियमों के जागरूकता के क्रम प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र व स्काउट के बच्चों द्वारा शहर खलीलाबाद के क्षेत्र स्थित समस्त चैराहों पर सड़क एव यातायात के निमयों के बारे जागरूक किया गया व उन्हें वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाना, शीट बेल्ट पहनना, नशे के हालात में वाहन न चलाना, वाहनों को अधिक गति से न चलाना, वाहनों पर स्वीकृत से अधिक सवारियां न बैठाने व वैध ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही वाहन चलाने के साथ साथ वाहनों को निर्धारित पार्किंग पर खड़ी करने हेतु जागरूक किया गया साथ ही यातायात जागरुकता के क्रम में लोगों को पम्पलेट भी वितरित किया गया तथा अभियान चलाकर वाहनों से काली फिल्म उतरवाया गया एवं नियमानुसार चालान किया गया। इस मौके पर यातायात पुलिस के एचसीपी जगदम्बा गुप्ता, एच0सी0पी0 अनिल शर्मा, एच0सी0पी0 भोला प्रसाद एच0सी0पी0 नन्द लाल, का0 कृष्णानन्द पाण्डेय व यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद र

CHAURI CHAURA शताब्दी महोत्सव के शुभारम्भ पर आयोजित की गयी प्रभात रैली व सास्कृतिक कार्यक्रम

  संतकबीरनगर। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व  पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में हीरालाल इंटर कालेज, खलीलाबाद से स्काउट, एनसीसी एवं स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जो कि कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई, प्रभात फेरी का नेतृत्व मु्ख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्रा, प्रभारी चैकी गोला बाजार उ0नि0 श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभात फेरी पहुँचने के उपरान्त उपस्तिति अधिकारीगण द्वारा शान्ति गुब्बारे छोड़े गये व संत कबीर आचार्य रामविलास इण्टर कालेज, मगहर के तत्वाधान में लगी पुस्तक प्रदर्शनी की उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद गयादत्त मिश्रा, प्रभारी यातायात सन्तोष कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पक्षी संरक्षण के लिए विधायक राकेश ने किया अपील

  संतकबीरनगर। मंगलवार को पक्षी विहार कार्यालय के निकट झील किनारे बर्ड फेस्टिवल डे व विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने पर्यावरण व पक्षी संरक्षण के लिए लोगो का आवाहन किया। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि झील के विकास के लिए वन विभाग द्वारा किया गया यह महत्वपूर्ण आयोजन निश्चित ही सराहनीय है। कहा कि झील के किनारे बसे हुए गांव के लोगो की एक समिति वन विभाग द्वारा बनाई गई थी। पूर्व में बनी इन समितियों को पुनः पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। प्रकृति का दोहन मानवता के लिए खतरनाक है। विकास से झील किनारे रहने वालों की जीविका के साधन बढ़ेंगे। लोगो के आय का द्वार खुलेगा। क्षेत्र के लिए बखिरा झील वरदान साबित होगा। डीएम श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि बखिरा झील का विकास होने से इस क्षेत्र में रोजगार की असीम सम्भावनाओ का द्वार खुल सकेगा। प्रकृति ने मानव समाज को उपभोग के लिए तमाम वस्तएं दी है, किन्तु मानव बिकास के नाम पर इनका अंधाधुंध दोहन करने लगा है। हरे वृक्षो का कटान, जीव हत्या, पक

सड़क सुरक्षा अभियान प्रतियोगिता में शामिल छात्राए हुई पुरस्कृत

सेमरियावां (संतकबीरनगर)। मंगलवार को नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत पोस्टर, चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता एवं दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड के रूप में शुमार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्र-छात्राओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौरान छात्रों ने प्रतीकात्मक लोगो तथा शताब्दी गीत के प्रस्तुत किये तत्पश्चात उन्हें प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह द्वारा प्रथम, दूसरे तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मेडल, ट्रॉफी, आकर्षक इनाम तथा प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता में हिदायतुनईसा प्रथम, एनाम सादिया द्वितीय तथा गोविंद कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मोहम्मद हाशिम प्रथम, राकेश गुप्ता दूतिया तथा करीना गौतम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता बालक वर्ग में मोहम्मद फैसला प्रथम, विशाल चैरसिया दूटिया तथा खालिद खान तीसरे नंबर पर रहे जबकि बालिका वर्ग में प्रथम जीनत कमाल, द्वितीय रेनू कन्नौजिया तथा

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 204 मामले आये 40 का हुआ निस्तारण

डीएम-एसपी ने खलीलाबाद तहसील में सुनी जनसमस्या दिया निस्तारण का निर्देश खलीलाबाद में 80 में 10, धनघटा में 92 में 22 तथा मेंहदावल तहसील में 32 मामलो में 8 का किया गया निस्तारण   संतकबीरनगर। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने प्राप्त शिकातयों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिससे आमजनता का शासन एवं प्रशासन के प्रति विश्वास बढता है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों से रूबरू होते हुए जिलाधिकारी ने कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के प्रति संवेदनशील रहने तथा कोविड प्रोटोकाॅल का अनुपालन करने हेतु भी जागरूक किया। आयोजन में अतिक्रमण की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे गांवों को चिन्हित किया जाय जहां सार्वजनिक भूसंम्पत्तियों तथा चकमार्गो पर अवैध अतिक्रमण की अधिक शिकायते मिल रही हैं। राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मिय