Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2021

डूबने से हुई युवक की मौत

  संतकबीरनगर। जनपद के थाना क्षेत्र के गौरी राई निवासी मृतक बिष्णु उर्फ विशुनजीत उम्र 33 वर्ष की बृहस्पतिवार को छठ पर्व पर पोखरे के पास पैर फिसलने डूबने से मौत हो गई। मृतक बिष्णु सगे संबंधियों के साथ छठ घाट पर गया था। जहां गड्ढे में पैर फिसलने के कारण वह गिर गया। इधर छठ पूजा के पहले अर्घ्य के दिन युवक की डूबने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की मां पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे मेंहदावल नायब तहसीलदार थाना प्रभारी जीतेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि स्थानीय गोताखोर द्वारा शव को बाहर निकाला गया और पिता के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपने सगे संबंधियों के साथ छठ पर्व घाट पर सुबह गया था। जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिष्णु छठ घाट पर गया था और पोखरे के पास उसका पैर फिसल गया जहाँ उसके डूबने से मौत हो गयी। इधर उसकी माँ छठ पर्व के दिन मिले इस सदमे से व्यथित हो चुकी है। पिता ने कहा कि उनका संसार उजर गया।

भाजपाईयों ने चलाया सदस्यता अभियान

  संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाक की ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी के सौजन्य से खलीलाबाद नगर के बैंक चौराहे पर सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि जनपद के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव रहे सदस्यता अभियान में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की  सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है देश ही नहीं विदेशों में भी भारत एक मजबूत देश बन गया है। जिससे प्रभावित होकर देश का प्रत्येक नागरिक पार्टी से जुड़ रहा है। खलीलाबाद ब्लाक की ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर देश के सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यों को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास देश का समग्र विकास किया है। जिससे देश का प्रत्येक नागरिक खुशहाल है। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का कैंप नगर के प्रमुख स्थानों पर लग रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आनलाइन के माध्यम से सदस्य बनाया जा रहा है। जो 20 नव

प्रथम शिक्षामंत्री की मनाई गई जयंती

 मौलाना आजाद इण्टर कालेज में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया मौलान अबुल कलाम आजाद की जयंती संतकबीरनगर। मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती को मौलाना आज़ाद डे और राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में बृहस्पतिवार को मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर खान ने कहा कि यह देश की उस बड़ी हस्ती को सम्मान है जिसने आज़ादी की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और हिन्दू-मुस्लिम एकता की नींव रखी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने देश को आई0आई0टी0, आई0आई0एम0 और यू0जी0सी0 जैसे संस्थान दिए। ’निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल मुद्दसिर खान ने किया। इस अवसर पर अतिकुल्लाह खान, जय प्रकाश, विजय कुमार, रीता द्विवेदी, मो० उमर सिद्दीकी, कमालुद्दीन, अब्दुल हक़ खान, कलीमुल्लाह, मो० अक़ील, क़ाज़ी साकिब रहमान, नदीम अहमद, कलीमुल्लाह, मो0 ताहिर अंसारी, धर्मेंद्र प्रताप यादव, सदरे आलम, फुज़ैल अख्तर खान

अध्यक्ष श्याम सुन्दर ने किया प्रसाद वितरित

 सूर्योदय को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया नमन संतकबीरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ख़लीलाबाद शहर के सभी छठ घाटों पर पहुँच लोगो को सूर्य की उपासना के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दिया और छठ्ठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छठ एक ऐसा पर्व है, जहां समानता और सद्भाव की अनूठी बानगी देखने को मिलती है। प्रकृति से प्रेम, सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। इस अवसर पर सभासद विनोद जायसवाल, सुनील प्रजापति, त्रिभुवन गुप्ता, मो.असलम, सुनील गुप्ता, शैलेश गौतम, दुर्गा पाण्डेय, मनोज सिंह, भगवान दास वर्मा, अवधेश चौरसिया, राजन यादव, अश्वनी चौरसिया, रविंद्र यादव, अनिल पासवान, अनूप चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।

कपड़ा मंडी बरदहिया में लगी आग 1.5 करोड़ का हुआ नुकसान

  फायर बिग्रेड के कर्मियो ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, मौके पर पहुॅचेे एसपी संतकबीरनगर। पूर्वाचल की मशहूर कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार के एक गोदाम में बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। आग के विकराल रूप बढ़ता देखकर हर कोई भयभीत हो गया था। फायर कर्मियों एवं आस पास के लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के इस कहर में 1.5 करोड़ रूपये का ऊनी कपड़ा जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यापारियों का रो-रो कर बुरा हाल है। रात्रि में पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। शनिवार की सुबह तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर ने लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित व्यापारी अर्जुन सिंह, फूलचन्द सिंह, सुनील कुमार निवासीगण जनपद कौशाम्बी, वीरेन्द्र, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार निवासीगण नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद, प्रदीप शाह, परमानंद यादव, लाल जी यादव, फूलचन्द्र विपिन थाना महुली सहित अन्य ने बताया कि बरदहिया बाजार में गोदाम ले रखा है। जहां से वह थोक का दोनों कारोबार करते